आवश्यक सामग्री
सरसों के पत्ते 200 ग्राम कटे हुए
हरी मिर्च 3
अदरक 1/2 इंच लंबा टुकड़ा
नमक आधा छोटी चम्मच
आम का अचार 4 फांक
विधि
1- सरसो की मुलायम पत्तियों को लेकर दो बार साफ पानी में धो लिजिए पानी हटाने के बाद इन पत्तियों को मोटा - मोटा काट लें ।
2- हरी मिर्च के टंटल तोड़ कर धो लिजिए अदरक अदरक छील कर धो लीजिए।
3- सरसो की कटी पत्तियां हरी मिर्च अदरक नमक और आम का आचार मिक्सर जार में डालिए और बारीक पीस लीजिए ।
4-पिसी हुई चटनी को प्लेट में निकाल लीजिए और गरमा गरम खिचड़ी या खाने के साथ परोसिए और खाइए आम तौर पर ये चटनी विहार और झारखंड इलाके में बनाई जाती है आप इस चटनी को सेंडबिच या पकौड़े के प्रयोग कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें