आवश्यक सामग्री
प्याज 1 किलो
राई दाना 1/2 कप
सरसो का तेल 1 कप
आम चूर पाउडर चार छोटे चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 3 छोटे चम्मच
हल्दी पाउडर 2 छोटे चम्मच
काला नमक एक छोटा चम्मच
नींबू 3 नग
नमक स्वादानुसार
विधि
1- प्याज के आचार के लिए सबसे पहले प्याज को छील लें और चार टुकड़े में काट लें चाहे तो सभी टुकड़ों को अलग भी कर सकते हैं या नीचे से टुकड़ों को आपस में जुड़े रहने दे साथ ही राय दाना को मिक्सर में डालकर पीस लें और एक बाउल में नींबू का रस निकल ले।
2- अब नीबू के रस में नमक मिलाकर उसमें कटी हुई प्याज डालें और प्याज को अच्छी तरह से उलट पुलट लें इसके बाद प्याज को 5 से 6 घंटों के लिए ढक कर रख दें।
3- अब कांच का एक सुखा हुआ jar ले और उसे सूखे कपड़े से साफ कर लें इसके बाद जार में नींबू के रस में भीगे हुए प्याज सरसो का पाउडर लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर आम चूर पाउडर और कला नमक डाले और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
4- अब जार में सरसो का तेल नींबू का रस और नमक डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें इसके बाद जार का दक्कन बंद कर दे और 14 से 15 दिनों के लिए धूप में रख दें धूप ढलने पर जार को छाया में रख दे सुबह प्याज को सुखी चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद bhir se धूप में रख दें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें