आवश्यक सामग्री
मैदा एक कप
शिमला मिर्च एक
बंदगोभी कद्दूकस की हुई एक कप
गाजर 1/2 कद्दूकस की हुई
तिल का तेल दो चम्मच
काली मिर्च एक चौथाई चम्मच
लाल मिर्च 1/4 चम्मच से भी आधी
हरी मिर्च एक बारीक कटी हुई
अदरक एक इंच का टुकड़ा
कद्दूकस की हुई
लेहसुन आठ कालिया बारीक
कटी हुई
सिरका एक चम्मच
सोया सॉस
एक चम्मच
हरा धनिया दो बड़े चम्मच
नमक। स्वादानुसार
विधि
1- एक बड़े बर्तन में मैदे को निकाल कर छान ले
और पानी डालकर उसे नरम नरम गूथ ले अब आटे की 1 घंटे के लिए ढक कर रख दें जिससे की आटा पूरी तरह सैट हो जाए।
large;">2- कड़ाई में तेल डालकर गर्म करें अब इसमें प्याज लहसुन अदरक और हरी मिर्च डालकर थोड़ा भून लें अब सारी सब्जियां डाल दे इसमें नमक काली मिर्च लाल मिर्च सिरका सोया सॉस और हरा धनिया डालकर खूब अच्छे से मिला ले अब इसे 2 मिनट तक भून लें।
3- अब आटे की छोटी - छोटी लोइयां बना ले लोई को लेकर पतला बेले बेली हुई पूरी में स्टफिंग भरकर चारो तरफ से मोड़ डालते हुए इसे अच्छे से बंद करदे और बाकी सारे मोमोज ऐसे ही भरकर तैया कर ले ।
4- मोमोज बनाने के लिए आप इसे मोमोज वाले बर्तन में पका सकते है और अगर आपके पास इसका बर्तन नही है तो फिर आप एक भागौने ले और इसके ऊपर फिट बैठने वाली एक जाली बाली प्लेट लेले अब भागोने में पानी भर कर गर्म करने के लिए रख दे ।
5- अब इसके ऊपर जाली बाली प्लेट रख दे अब बने इसपर मोमोज आराम से प्लेट के ऊपर रख दे
अब इसके ऊपर से कोई प्लेट ढक कर रखें फिर 10 - 15 मिनट बाद देखे आपका मोमोज बनकर तैयार है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें