आवश्यक सामग्री
हरी मटर 100 ग्राम
सोयाबीन आधा कप छोटे दानों में पिसी हुई
प्याज तीन अदद बारीक काटे
हुए
लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट एक बड़ा चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी हुईं
पुदीना पत्ती एक चम्मच बारीक कटी हुई
हरा धनिया एक चम्मच बारीक कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
जीरा पाउडर एक छोटा चम्मच
टमाटर तीन अदद बारीक कटा हुआ
विधि
1- सोया कीमा बनाने के लिए सबसे पहले एक भागोने गैस पर पानी गर्म करने के लिए रख दें जब पानी थोड़ा सा गर्म हो जाए तो फिर इसमें सोया बीन फुलने के लिए रख दें।
2- मीडियम गैस पर गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करे जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो फिर इसमें प्याज और नमक डालकर प्याज को भूरा होने तक फ्राई कर लें।
3- फिर इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और हरा धनिया और पुदीना डालकर एक से दो मिनट तक स्लो गैस पर भूने । तय समय बाद मसाले में मटर लाल मिर्च पाउडर हरी मिर्च धनियां पाउडर और गर्म मसाला पाउडर के साथ टमाटर व अदरक लहसुन का पेस्ट मसाले को इतना भूने कि तेल मसाले के ऊपर आजाये।
4- जब मसाला अच्छे से भुन जाए और तेल तैहरता हुआ दिखाई देने लगे तो फिर मसाले में पानी डालकर तीन से 5 मिनट तक उबाले।
5- पांच मिनट बाद इसमें सोया बीन डालें और सात से दस मिनट तक ले कुछ समय के बाद गैस को बंद कर दें स्वादिष्ट सोया कीमा मटर को चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें